Jawan और Gadar 2 की सक्सेस के बाद Kangana Ranaut के बदले सुर, बोलीं- 'सनी देओल जैसे लोगों कि...'
Kangana Ranaut On Jawan And Gadar 2 Success: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हर मुद्दे पर मुखर होकर अपनी बातें रखती हैं। यही कारण है कि वह अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर कंगना रनौत सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की 'जवान' और सनी देओल की 'गदर 2' (Gadar 2) की सक्सेस पर अपनी राय रखी है। कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह इन दोनों ही फिल्मों की इस सफलता से बहुत खुश हैं और इन फिल्मों में बॉलीवुड के बिजनेस में बड़ा बदलाव किया है।
एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "बॉलीवुड और साउथ के बीच का अंतर कम हुआ है। लगता है कि इंडस्ट्री इस बारे में दोबारा सोच रही है। सनी देओल जैसे लोग जो बहुत समय तक दौड़ में नहीं थे, अब हमें उनकी जरूरत है।" बता दें कि एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए एक्टर शाहरुख खान की भी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, "मुझे वह समय याद आ गया है, जब लोगों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था और उनकी पसंद का मजाक बनाया था। लेकिन उनका यह स्ट्रगल उन सभी कलाकारों के लिए मास्टर क्लास है, जो अपने लंबे करियर का आनंद ले रहे हैं। लेकिन अब उन्हें फिर से खुद को स्थापित करना होगा।" इसके अलावा कंगना रनौत ने एक्टर शाहरुख खान को अपने पोस्टर में बॉलीवुड का भगवान तक बता दिया था।
'जवान' का वीडियो
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है तो वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर भी इस फिल्म ने साढ़े 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। तो वहीं सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है। 'गदर 2' ने भी 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जहां भारत में फिल्म ने 519 करोड़ रुपये की कमाई की है तो वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर 'गदर 2' ने 675.9 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/C8pel1R
https://ift.tt/6Re3zZu
Comments
Post a Comment