Animal से सामने आया Ranbir Kapoor का धांसू पोस्टर, इस डेट को रिलीज होगा फिल्म का टीजर

Animal Teaser Date : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) जब से अनाउंसमेंट हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से रणबीर कपूर की जब पहली झलक आई थी तब से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को पहले 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था लेकिन इस फिल्म को रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म 'एनिमल' से रणबीर कपूर का नया पोस्टर सामने आया है। इसके साथ ही फिल्म की टीजर रिलीज डेट भी सामने आई गई है। आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर की फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा।

रणबीर कपूर के बर्थडे पर रिलीज आएगा 'एनिमल' का टीजर

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की टीजर रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म के टीजर को रणबीर कपूर के जन्मदिन यानी 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म 'एनिमल' का नया पोस्टर भी सामने आया है जिसमें रणबीर कपूर बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। उनके मुंह में जलती हुई सिगरेट और हाथ में लाइट दिखाई दे रहा है। रणबीर कपूर का धांसू लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। फिल्म 'एनिमल' के रणबीर कपूर के लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को लेकर फैंस के अंदर काफी उत्साह है क्योंकि बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह गैंगस्टर के रोल में काम करते नजर आएंगे।

फिल्म 'एनिमल' की कहानी

रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' की कहानी को लेकर बताया जा रहा है कि ये कहानी एक गैंगस्टर फैमिली की है। जिसमें अनिल कपूर पिता हैं और रणबीर कपूर उनके बेटे के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और शक्ति कपूर भी नजर आएंगे। संदीप वंगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनने वाली रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर पिछली बार मार्च, 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/BjRedhP
https://ift.tt/RkOZXl7

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म