Chak De India एक्टर Rio Kapadia का 66 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
Rio Kapadia Died: फिल्मी जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल मशहूर एक्टर रियो कपाड़िया (Rio Kapadia) का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि रियो पिछले साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें रियो ने आज दोपहर 12.30 बजे अंतिम सांस ली। खबरों के मुताबिक एक्टर का अंतिम संस्कार 15 सितंबर को किया जाएगा। रियो कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह 'चक दे इंडिया' (Chak De India), 'दिल चाहता' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार रियो 'मेड इन हेवन 2' (Made In Heaven 2) में नजर आए थे।
दोस्त ने दी जानकारी
बता दें कि रियो कपाड़िया (Rio Kapadia) के निधन की खबर एक्टर के दोस्त फैसल मलिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। इसके साथ ही यह भी बताया कि एक्टर का अंतिम संस्कार 15 सितंबर यानी शुक्रवार को होगा। रियो कपाड़िया के निधन पर परिवार ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को सुबह 11 बजे शिव धाम श्मशान भूमि में एक्टर का अंतिम संस्कार होगा।
रियो कपाड़िया (Rio Kapadia) के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई बड़े और फेमस स्टार्स रियो को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि रियो की पत्नी का नाम मारिया है और उनके दो बच्चे हैं, अमन और वीर।
आखिरी बार इस वेबसीरीज में नजर आए थे रियो कपाड़िया
बता दें कि एक्टर रियो कपाड़िया आखिरी बार 'मेड इन हेवन 2' वेबसीरीज में नजर आए थे। अमेजन प्राइम वीडियोज की यह सीरीज 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस सीरीज में शोभिता धूलिपाला, अर्जु माथुर, कल्कि केकलां, जिम सारभ और मोना सिंह के साथ एक्टर रियो कपाड़िया भी मुख्य भूमिका में थे। इस शो में एक्टर ने 'केशव आर्या' का किरदार निभाया था। इससे पहले रियो कपाड़िया 'सिटी ऑप ड्रीम्स' में भी नजर आ चुके हैं। यह सीरीज डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/orbYRqe
https://ift.tt/ucMABd3

Comments
Post a Comment