Parineeti Chopra ने Raghav Chadha संग दिखाई अपनी शादी की झलक, हर एक लम्हें में प्यार में खोया दिखा कपल
Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई थी। राघव और परिणीति की शादी में कई बड़े बॉलीवुड सितारों से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आदित्य ठाकरे और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए थे। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने शादी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा अपनी शादी में काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के खास पलों को शेयर किया है।
इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पेस्टल कलर का लहंगा पहनकर दुल्हन के रूप में सजी- धजी नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा छुप- छुपकर अपनी बारात को देख रही हैं। वीडियो में राघव और परिणीति की वरमाला की रस्म भी दिखाई जा रही है। वीडियो में परिणीति दुल्हन बनकर काफी एक्साइटेड लग रही हैं। अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए उन्होंने एक गाना भी गया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में परिणीति चोपड़ा 'ओ पिया, चल चलें आ' गाना गाती नजर आ रही हैं।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी का वीडियो
देखें वीडियो
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपनी शादी के इस वीडियो को शेयर करते हुए खास मैसेज भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरे हसबैंड के लिए। सबसे महत्वपूर्ण गीत जो मैंने कभी गाया है .. तुम्हारी ओर चलना, बारात से छिपना, इसके अलावा मैं और क्या कह सकती हूं... इसके अलावा मैं और क्या कह सकती हूं। ओ पिया चल चलें आ।" परिणीति चोपड़ा के इस वेडिंग वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत क्यूट है लेकिन आप लोगों ने सिद्धार्थ और कियारा की नकल क्यों की?" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इन दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/C9yrtKk
https://ift.tt/jxPkFmt
Comments
Post a Comment