Animal Teaser Out: रणबीर कपूर ने बर्थडे पर फैंस को दिया खास तोहफा, 'एनिमल' का टीजर हुआ रिलीज
Animal Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर की इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच 'एनिमल' मेकर्स ने रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक प्यारा सा गिफ्ट दिया है। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर को देखने के बाद लोग रणबीर कपूर के फैन बन गए। रणबीर कपूर की फिल्म का ये टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस टीजर में रणबीर कपूर एक्शन अवतार में दिखाई दिए।
एक्शन सीन्स से भरा है टीजर
रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'एनिमल' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस टीजर के शुरू में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना आपस में बात करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान रश्मिका मंदाना उनके पिता को लेकर कुछ बोल देती है, जिसके बाद रणबीर कपूर भड़क जाते हैं। इसके टीजर में अनिल कपूर की एंट्री होती है, जो फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का रोल निभा रहे हैं। इसके बाद शुरू होता है एक्शन, कूल लुक वाले रणबीर कपूर बड़ी दाढ़ी-मूंछों में नजर आते हैं। इस टीजर के अंत में बॉबी देओल के लुक को भी दिखाया गया है। इस टीजर को देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दिए। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का टीजर।
यहां देखें एनिमल का टीचर
इस दिन रिलीज होगी 'एनिमल'
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की 'एनिमल' को टीजर को देखने के बाद अब फैंस को फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है। इस टीजर वीडियो के साथ फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया गया है। रणबीर कपूर की ये फिल्म इसी साल 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। रणबीर कपूर की 'एनिमल' के टीचर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ujzrPgx
https://ift.tt/qwEnp3t
Comments
Post a Comment