Parineeti Chopra-Raghav Chadha Sangeet: लीक हुई परिणीति-राघव के संगीत की पहली फोटो, मेहंदी पर टिकी फैंस की नजर

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Sangeet: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की संगीत सेरेमनी बीते दिन उदयपुर के ताज लेक पैलेस में रखी गई। जहां कई सितारे रंग जमाने पहुंचे थे। इस संगीत नाइट की पहली तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी के संगीत फंक्शन में पंजाबी सिंगर नवराज हंस (Navraj Hans) के साथ गाते और एन्जॉय करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत फंक्शन के आउटफिट का खुलासा भी हो गया। इस दौरान अदाकारा परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत शिमरी ड्रेस में नजर आई थीं। जबकि, आप नेता और सांसद राघव चड्ढा ने ब्लैक सूट पहना था। सोशल मीडिया पर वायरल हुईं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत की पहली तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

परिणीति चोपड़ा की मेहंदी पर अटक गई लोगों की नजर

सामने आई इन तस्वीरों में अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत फंक्शन का लुक भी फैंस को देखने के लिए मिला है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही अदाकारा परिणीति चोपड़ा की ब्राइडल मेहंदी पर भी लोगों की निगाहें टिक गई हैं। अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए बेहद कम डिजाइन वाली मेहंदी लगवाई है। अदाकारा की मेहंदी का ये लुक फैंस को भी हैरान कर दे रहा है। साथ ही संगीत फंक्शन में भी अदाकारा परिणीति चोपड़ा लाइट शेड के स्कर्ट- टॉप में नजर आईं। जिस पर एक्ट्रेस ने लॉन्ग डिजायनर जैकेट पहनी हुई थी। अदाकारा का सिंपल लुक अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

टाइट सिक्योरिटी के बाद भी लीक हो गई परिणीति-राघव के संगीत की फोटोज

फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सामने आई संगीत की रस्म की पहली तस्वीर देख सोशल मीडिया पर कई लोग चौंक गए हैं। दरअसल, खबरें थी कि अदाकारा की शादी के लिए नो-फोन पॉलिसी रखी गई है। यानी कि यहां मेहमानों के फोन ले जाने पर मनाही है। साथ ही मोबाइल के कैमरों पर एक टेप लगाकर फोटो लीक होने की संभावना को रोका गया था। इसके बावजूद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की संगीत की तस्वीरें लीक हो गई हैं। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/6fdSOE2
https://ift.tt/omRYtpf

Comments