Mukesh Ambani के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए Salman Khan, हाथ जोड़कर लिया बप्पा का आशीर्वाद

Salman Khan Video: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) हर धर्म की इज्जत करते हैं। खासतौर पर हिंदू धर्म में उनकी गहरी आस्था है। बीते दिन सलमान ने अपनी बहन अर्पिता खान के घर पर भगवान गणेश की पूजा की। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट जगत में आग की तरह फैल रहा है। यह क्लिप में मुकेश अंबानी के घर का है, जिसमें सलमान खान, गणपति बप्पा की पूजा करते नजर आ रहे हैं।

मुकेश अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए सलमान खान

विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मुकेश अंबानी के घर पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में सलमान खान भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। एक्टर के इस क्लिप पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान हर साल अपनी बहन अर्पिता के घर पर गणपति बप्पा की आरती करते हैं। सलमान खान का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

यहां देखें सलमान खान का वीडियो:

टाइगर 3 में नजर आएंगे सलमान खान

बताते चलें कि सलमान खान की मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था। सलमान खान के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का इंतजार है, जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान टाइगर 3 में कैमियो करने वाले हैं। ऐसे में फैंस सलमान और शाहरुख को साथ देखने के लिए बेताब हैं। मालूम हो कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

 

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/gYxQpKV
https://ift.tt/m69dqnc

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म