Dev Anand का 73 साल पुराना बंगला 400 करोड़ में बिका, एक्टर के बच्चों ने इस कारण लिया ये फैसला
Dev Anand Home Sold : बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) के मुंबई के जुहू इलाके में स्थिति पुराने घर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि देव आनंद ये घर बिक चुका है और इसे 22 मंजिला टावर में बदला जाएगा। देव आनंद ने अपनी पत्नी कल्पना कार्तिक के साथ इस घर में 40 साल बिताए थे। बताया जा रहा है कि देव आनंद इस घर की डील करोड़ों रुपये में हुई है। आइए जानते हैं कि देव आनंद के दोनों बच्चों ने इस घर को बेचने का फैसला क्यों किया है। गौरतलब है कि आने वाले 26 सितंबर को देव आनंद की 100वां जन्मदिन है और इससे पहले उनके घर को बेचने की खबर आई है।
देव आनंद के बंगले का बनेगा टावर
'हिंदुस्तान टाइम्स' के रिपोर्ट के मुताबिक, देव आनंद का जुहू वाला बंगला एक रियल स्टेट कंपनी को बेच दिया गया है। इस घर को लेकर पेपरवर्क चल रहा है। देव आनंद के इस बंगले की डील 350-400 करोड़ रुपये में हुई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि देव आनंद के बंगले को खरीदकर इशे 22 फ्लोर ऊंचे टावर में बदला जाएगा। एक समय था जब माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया भी इस बंगले के पास अपार्टमेंट में रहती थीं। बताया जाता है कि देव आनंद ने इस बंगले को जब बनाया था तब ये जगह इतनी चर्चित नहीं थी और अब ये जुहू का इलाका मुंबई के सबसे पॉश और महंगे इलाकों में से एक है।
देवा आनंद ने साल 1950 में बनवाया था घर
देवा आनंद का बेटा सुनील आनंद यूएस में रहता है और उनकी बेटी देविना आनंद मां के साथ ऊंटी में रहती हैं। मुंबई में इस घर की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। ये घर पिछले काफी समय से खाली पड़ा था। बताते चले कि देव आनंद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ये घर साल 1950 में बनवाया था। तब जुहू एक छोटे गांव की तरह हुआ करता था। बिल्कुल जंगल की तरह दिखता था। अब तो ये इलाका काफी ज्यादा भीड़भाड़ वाला हो चुका है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/7Si96O1
https://ift.tt/XWnL0Be
Comments
Post a Comment