Jawan को पछाड़ेगी Ranbir kapoor की Animal? व्यूज के मामले में शाहरुख खान की फिल्म को मिल रही कड़ी टक्कर

Ranbir Kapoor Animal Film: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही फिल्म 'एनिमल' (Animal) के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही में रणबीर कपूर के 41वें बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें एक्टर बेहद ही खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। इस 2 मिनट 26 सेकंड के टीजर में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor), बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी जबरदस्त लग रहे हैं। बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं 'एनिमल' के टीजर ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है, यह टीजर यूट्यूबर पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

एनिमल (Animal) ने तोड़ा शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) का रिकॉर्ड?

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' के टीजर को एक दिन में 23 मिलियन व्यूज मिले हैं तो वहीं शाहरुख खान की 'जवान' को 6 घंटे में ही 7 मिलियन व्यूज मिल गए थे। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को 5 घंटे मेंं केवल 4.4 मिलियन व्यूज ही मिल पाए थे। ऐसे में रणबीर कपूर की फिल्म का टीजर शाहरुख खान की 'जवान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

एनिमल का टीजर

देखें वीडियो

जबरदस्त है एनिमल (Animal) का टीजर

बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का टीजर बड़ा ही जबरदस्त है। टीजर की शुरुआत रणबीर और रश्मिका की बातचीत से शुरू होती है। इस दौरान रश्मिका रणबीर से पूछती हैं, "बच्चों के बारे में सोचा?" तो इस पर रणबीर कपूर कहते हैं कि वह भी पिता बनना चाहते हैं। जब रश्मिका कहती हैं कि क्या वह भी अपने पिता के जैसे ही पिता बनेंगे तो रणबीर कपूर रश्मिका की बात सुनकर गुस्से में भड़क जाते हैं। इसके बाद एक्टर को पिता अनिल कपूर संग अपना रिश्ता याद आता है। टीजर के बीच में रणबीर कपूर एक खूंखार लुक में भी नजर आते हैं, जो बदले की आग में काफी खून खराबा कर रहे हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और अब फैंस इस फिल्म का बेहद ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/fH4Xykt
https://ift.tt/Nxunhro

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म