Anil Kapoor की आवाज- नाम का किया इस्तेमाल तो होगी परेशानी, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Anil Kapoor Latest News: बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपने दमदार डायलॉग्स और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर को कई बार आपने 'झक्कास' बोलते हुए सुना होगा। लेकिन अब अगर आपको अनिल कपूर को कॉपी करना है तो उनसे इजाजत लेनी होगी। दरअसल हाल ही में अनिल कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दाखिल की थी। इस बीच अब कोर्ट का फैसला सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के पक्ष में फैसला सुनाया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

दरअसल, अनिल कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में कुछ दिनों पहले ही एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोग बिना उनकी इजाजत लिए उनके नाम और आवाज का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अनिल कपूर ने कोर्ट से मांग की थी कि उनकी आवाज या किसी भी पॉपुलर किरदार का इस्तेमाल किए जाने पर रोक लगाएं। इस बीच अब कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुना दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली हाईकोर्ट ने 'लखन', 'मिस्टर इंडिया', 'नायक' जैसे किरदारों का इस्तेमाल करने पर बैन लगा दी है। वहीं अब लोग 'झक्कास' जैसे फ्रेज भी नहीं बोल पाएंगे।

अमिताभ बच्चन ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा

बताते चलें कि अनिल कपूर से पहले बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन ने इस मामले में कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अमिताभ ने भी तस्वीर, नाम, आवाज सहित पर्सनेलिटी का इस्तेमाल बिना उनकी इजाजत के न करने की मांग की थी। इस मामले में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। बताते चलें कि अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी ओटीटी डेब्यू किया है। वो आदित्य रॉय कपूर के साथ वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए थे। इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था।

 

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/loUiBIY
https://ift.tt/UK8dBP1

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म