Jawan में Shah Rukh Khan की मां बनने के लिए कैसे राजी हुईं Deepika Padukone? फिल्म 'पठान' से तगड़ा कनेक्शन

How Deepika Padukone Locked For Jawan: शाहरुख खान, नयनतारा और दीपिका पादुकोण की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर का टैग मिल गया है। इस वजह से बीती रात शाहरुख खान ने जवान के हिट के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख और दीपिका के अलावा, फिल्म के बाकी कलाकार विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनिल ग्रोवर और रिद्धि डोगरा के साथ साथ बाकी कलाकार भी नजर आए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख और दीपिका ने स्टेज पर जमकर डांस किया। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। इसी बीच, शाहरुख ने दीपिका की 'जवान' (Jawan) में एंट्री कैसे हुई? इस बार में भी खुलासा किया।

जवान में कैसे हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री ?

दरअसल, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म जवान में शाहरुख खान की पत्नी ऐश्वर्या के साथ-साथ मां का रोल भी निभाया है। फिल्म में दीपिका को कैमियो है, लेकिन इसे भी लोगों ने खूब पसंद किया। शाहरुख ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपिका पादुकोण और उनके काम की खूब तारीफ की। शाहरुख खान (Shah Rukh khan) ने बताया कि दीपिका पादुकोण एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं। उनके लिए यह रोल बहुत छोटा था, लेकिन उन्होंने साबित कर दिया था कि रोल छोटा या बड़ा नहीं होता है। शाहरुख खान ने बताया कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को लेने की इच्छा एटली ने जाहिर की थी। तब तो मैंने भी बोल दिया था कि वो तो इतनी बिजी है और मैं उससे बहुत प्यार करता हूं, तो उसे ऐसा रोल करने के लिए नहीं कह सकता हूं, जो फिल्म में ज्यादा खास न लगे।

शाहरुख खान ने बताया पठान फिल्म से कनेक्शन

इसके आगे शाहरुख खान ने बताया कि जब हम पठान फिल्म के लिए बेशर्म रंग गाने की शूटिंग कर रहे थे, तब मैं दीपिका को देखकर सोच रहा था कि यह मेरी मां के रोल में कैसी लगेगी और क्या यह ये वाला रोल करेगी? ये बात मैंने अपनी मैनेजर (पूजा डडलानी) से की। तब उसने भी कहा- वो आपसे प्यार करती है। जरूर हां बोलेगी। फिर मैं भी ये सोचने लगा कि दीपिका पादुकोण एक बहुत अच्छी मां बनेगी। इसके बाद पूजा ने दीपिका के पास जाकर रोल के लिए पूछा। शाहरुख ने बताया, 'दीपिका ने अपने जवाब में कहा कि हां... जो भी हो, एटली सर को कह देना। मैं आ जाऊंगी और मां का रोल करूंगी।' शाहरुख खान ने बताया कि दीपिका पादुकोण ने ये फिल्म सिर्फ दोस्ती के लिए की।

जवान के लिए दीपिका पादुकोण की फिल्म

बता दें कि जवान फिल्म का बजट 300 करोड़ का रहा है। इस फिल्म के लिए शाहरुख से लेकर नयनतारा ने इस फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज की, लेकिन दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के लिए पैसे नहीं लिए। एक्ट्रेस ने ये पूरी फिल्म फ्री में की थी।

url=url="https://ift.tt/f4lRPDg" thumb="https://ift.tt/SNj5D3v" duration="68" mediaid="srk_deepika_videos_1509"



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/5xnCXZG
https://ift.tt/fVjUvqH

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म