ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर बात करना Suhana Khan को पड़ा भारी, लोगों ने दिला दी सर्जरी और स्किन व्हाइटनिंग की याद

Suhana Khan On Unrealistic Beauty Standards: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जहां फिल्म 'जवान' (Jawan) से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहे हैं। वहीं उनकी लाडली सुहाना खान भी जल्द ही इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुहाना खान ने ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर खुलकर बात की। बता दें कि सुहाना खान 'टीरा ब्यूटी' और 'मेबेलिन' जैसे कई ब्यूटी ब्रांड्स की एम्बेसडर बन गई हैं।

बीते दिनों 'टीरा ब्यूटी' के लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान शामिल हुई थीं। इस इवेंट को अर्जुन कपूर ने होस्ट किया। हाल ही में एक यूजर ने 'टीरा ब्यूटी' के इवेंट का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सुहाना खान के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी स्टेज पर नजर आ रही थीं। इस वीडियो में सुहाना खान अर्जुन कपूर के साथ ब्यूटी स्टैंटर्ड्स को लेकर बात कर रही हैं।

सुहाना खान का वीडियो

"Beauty is not about setting unrealistic standards anymore" - says Suhana, whose whole group has done the complete opposite
byu/savaged_soul inBollyBlindsNGossip

इस वीडियो में सुहाना खान अनरियलिस्टिक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को लेकर कह रही हैं, "हमारी जनरेशन का मानना है कि अब ब्यूटी स्टैंडर्ड्स आपकी आत्म अभिव्यक्ति और पर्सनैलिटी से निर्धारित होते हैं। मुझे लगता है कि अब हम खूबसूरती शब्द को अधिक लेयर्स और डेप्थ के साथ परिभाषित कर रहे हैं और साथ ही उन अनरियलिस्टिक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को तोड़ रहे हैं।"

अपने बयान को लेकर ट्रोल हुईं सुहाना खान (Suhana Khan)

हालांकि अनरियलिस्टिक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को लेकर दिए अपने बयान को लेकर सुहाना खान को काफी ट्रोल भी किया गया। एक यूजर ने सुहाना खान को ट्रोल करते हुए लिखा, "उसने अपनी नाक बदली, स्किन को व्हाइट किया और अब ये आम लोगों को ज्ञान दे रही है। सही में शाहरुख खान की बेटी है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इस लड़की ने अपनी स्किन को व्हाइट किया और मुझे नहीं पता कि आप क्यों दूसरों को शेड कर रही हैं, जब आपकी फेवरेट बेटी भी वही काम कर रही है। असलियत तो यह है कि यह शाहरुख खान की बेटी है इसलिए यहां है।" एक और यूजर ने लिखा, "पैसा हो तो हर कोई प्रिंसेस बन जाता है।"



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/qJajktd
https://ift.tt/fVjUvqH

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म