Sanjay Dutt-Tiger Shroff पहली बार साथ में करेंगे काम, फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' से धमाका करेंगे दोनों स्टार

Sanjay Dutt And Tiger Shroff Film : बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन नए प्रोजेक्ट्स का अनाउंसमेंट होता रहता है। अब एक और नई फिल्म की घोषणा हुई है। 'हेरा फेरी' और 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की सुपरहिट फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) ने अपनी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। फिरोज नाडियाडवाला की अगली फिल्म एक्शन-कॉमेडी होगी। 'मास्टर ब्लास्टर' (Master Blaster) के टाइटल से बनने वाली इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) नजर आएंगे। संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ के एक साथ फिल्म करने से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार करने लगे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' को लेकर और क्या अपडेट सामने आए हैं।

फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' को लेकर अपडेट

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म को लेकर अपेडट दिया है। ट्वीट में बताया गया है कि संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ को साथ में लेकर फिरोज नाडियाडवाला फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' बनाने वाले हैं। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी। संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' को हांगकांग, मकाऊ और मेनलैंड चीन में लॉस एंजिल्स और चीन के एक्शन और टेक्निकल क्रू के साथ बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' के लिए संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ को मार्शल आर्ट सहित कई कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना होगा। फिलहाल, फिल्म के डायरेक्टर और लीड एक्ट्रेस की जानकारी सामने नहीं आई है। इसका जल्द ही अनाउंसमेंट किया जाएगा।

संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की साथ में पहली फिल्म

बताते चलें कि फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' में संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ पहली बार साथ में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों स्टार ने साथ में कोई फिल्म नहीं की है। गौरतलब है कि संजय दत्त ने टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ के साथ 'खलनायक' और 'कारतूस' जैसी फिल्मों में काम किया है। संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की इन फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/pxB9F6H
https://ift.tt/36tKEqG

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म