Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी से पहले फैमली के बीच खेला जाएगा क्रिकेट मैच, जानें कहां होगा मुकाबला

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Family Cricket Match: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। परिणीति और राघव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अभी हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इसके बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से जुड़ा नया अपडेट सामने आ रहा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के प्री वेडिंग फंक्शंस में एक ऐसी चीज को जोड़ा गया, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

दो परिवारों के बीच खेला जाएगा मैच

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर एक बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि इन दोनों की शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में होने वाली है। इसके बाद प्री वेडिंग फंक्शंस को लेकर भी कई खबरें सामने आई थी, जो दिल्ली में होने है। इसी बीच अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फैमली के बीच एक क्रिकेट मैच खेला जाएगा। कपल की फैमली के साथ-साथ दोस्त भी इस मजेदार एक्टिविटी का हिस्सा होने वाले हैं। इसके अलावा भी कई मजेदार एक्टीविटिज की प्लानिंग की जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि परिणीति और राघव दोनों की ही क्रिकेट के फैन है। ये दोनों साथ में आईपीएल मैच देखने भी पहुंचे थे।

यहां देखें परिणीति-राघव की शादी के कार्ड का वीडियो

कहा होगा ये मैच

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फैमली के बीच ये मैच दिल्ली में होने वाला है। खबरों के मुताबिक इस मैच के लिए ये मैच 23 सितंबर से पहले दिल्ली में होगा। क्योंकि 23 सितंबर को परिवार शादी के लिए उदरपुर रवाना होने वाला है। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि मैच को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PgbBxd9
https://ift.tt/RkOZXl7

Comments