Tiger 3 Teaser Out: सलमान खान ने एक्शन अवतार में उड़ाया गर्दा, रिलीज हुआ फिल्म का धांसू टीजर

Tiger 3 Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बीते दिन सलमान खान ने बताया था कि आज यानी 27 सितंबर को उनकी मूवी टाइगर 3 का टीजर आउट होने वाला है। इस बीच सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे देख फैंस क्रेज हो गए हैं। आइए देखते हैं इस टीजर में क्या-क्या खास है।

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 का टीजर आउट

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई है। इस टीजर में सलमान खान जमकर एक्शन करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें सलमान ने अपने डायलॉग्स से धमाल मचाया दिया है। 'टाइगर 3' के टीजर में देखकर ऐसा लगता है कि टाइगर यानी अविनाश राठौर को गद्दार घोषित कर दिया जाता है। अब सलमान खान खुद को साबित करने वाले हैं। साथ ही इस टीजर से ये भी पता चलता है कि सलमान एक बार फिर से मिशन पर जाने वाले हैं। ऐसे में भाईजान का सामना फिर से दुश्मनों से सामना करने वाले हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर धमाका करेगी।

यहा देखें टाइगर 3 के टीजर का वीडियो:

टाइगर 3 में नजर आएंगे ये स्टार्स

बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म में कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। इसके साथ इमरान हाशमी फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो करने वाले हैं। ऐसे में फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का बजट करीब बजट 300 करोड़ रुपये है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/w3XWnCx
https://ift.tt/tIB68rl

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म