Gudi Padwa 2023: Amitabh Bachchan समेत इन फिल्मी हस्तियों ने धूमधाम से मनाया गड़ा पाड़वा, फैंस को खास अंदाज में दी बधाई

Bollywoood Celebrities Wishes Gudi Padwa: देशभर में आज यान 22 मार्च को गुड़ी पाड़वा (Gudi Padwa) और उगादी (Ugadi) का त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन से हिंदू पंचांग के नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है। वैसे तो पूरे देश में गुड़ी पाड़वा के दिन से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती लेकिन इस त्योहार का महाराष्ट्र में काफी महत्व है। यही कारण है कि बॉलीवड हस्तियां भी इस त्योहार को बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं। गुड़ पाड़वा के मौके पर आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स इस त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने जहां ट्वीट कर इस मौके पर फैंस को विश किया है तो वहीं हेमा मालिनी (Hema Malini) का ट्वीट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन ने जहां भगवान श्रीहरि विष्णु का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "आप सभी को गुड़ी पाड़वा, उगादी, चैत्र सुखलादि क बधाई और प्रार्थनाएं।" तो वहीं एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने लिखा, "आज नया साल मना रहे सभी लोगों को गुड़ी पाड़वा उगादी और चेती चंद की शुभकामनाएं। आपका यह दिन अपने परिवार और एकता के साथ मंगलमय हो। सभी की शुरुआत शुभ हो।" एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) में मराठी भाषा में ट्वीट करते हुए सभी को गुड़ी पाड़वा की बधाई दी है।

अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "नमस्कार, सभी को गुड़ी पाड़वा और नए साल क हार्दिक शुभकामनाएं।" एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने भी ट्वीट करते हुए फैंस को गुड़ी पाड़वा की बधाई दी है। रवीना का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के अलावा साउथ के सितारों ने भी फैंस को गुड़ी पाड़वा की बधाई दी। 'आरआरआर' एक्टर जूनियर एनटीआर ने लिखा, "आप सभी को उगादी, गुड़ी पाड़वा और चैत्र सुखलादि" की हार्दिक शुभकामनाएं। एक्टर राम चरण ने भी ट्वीट के जरिए फैंस को गुड़ी पाड़वा के त्योहार की बधाई दी है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PgCAy07
https://ift.tt/MS0PsFh

Comments