Salman Khan के घर के बाहर लगा पुलिस का पहरा, गोल्डी बराड़ की धमकी के बाद बढ़ी सुरक्षा
Salman Khan Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के निशाने पर है। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में सलमान को धमकी दी थी। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि 18 मार्च को सलमान खान को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। इसके बाद अब पुलिस ने बॉलीवुड के भाईजान की सुरक्षा बढ़ा दी है जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस क्लिप को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सलमान खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस काफी एक्टिव हो गई है।
सलमान खान के घर के बाहर लगा पुलिस का पहरा
दरअसल, विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भाईजान के घर के बाहर कई सारी पुलिस की गाड़ियां नजर आ रही हैं। सिर्फ मुंबई पुलिस ही नहीं बल्कि सलमान खान की सुरक्षा में लगे लोग और भी सतर्क हो गए हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सलमान खान के फैंस का लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर गुस्सा फूट गया है। बीते दिनों खबर ये सामने आई थी कि सलमान ने एक नई बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी थी जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। पहले भी सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई धमकी दे चुका है।
यहां देखें वीडियो:
इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
बताते चलें कि सलमान खान जल्द ही 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। यह मूवी अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली है। इस मूवी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इससे पहले सलमान खान ने पठान में कैमियो किया था। मूवी में उनके छोटे से रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं भाईजान की फिल्म टाइगर 3 भी इसी साल बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/DItNhnd
https://ift.tt/zbHXKY8
Comments
Post a Comment