श्वेता बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे विक्की ने पत्नी कटरीना को यूं किया प्रोटेक्ट, देखें वीडियो

Vicky Kaushal And Katrina Kaif Video : विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड से पॉपुलर कपल में से एक हैं। ये दोनों जब भी एक साथ नजर आते हैं तो पैपराजी इनको अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेकरार दिखते हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ हाल ही में श्वेता बच्चन की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पर दोनों एक साथ नजर आए और दोनों का अंदाज देखने वाला था। विक्की कौशल और कटरीना कैफ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों के नए वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और प्यारे कमेंट कर रहे हैं।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की तारीफ कर रहे फैंस

विक्की कौशल और कटरीना कैफ बीती रात श्वेता बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन के बंगले पर पहुंचे थे। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि जब विक्की कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ बंगले से बाहर आए तो काफी प्रोटेक्टिव अंदाज में नजर आए। विक्की कौशल ने पहले कार का दरवाजा खोलकर कटरीना कैफ को बैठाया और बाद में दूसरी तरफ जाकर खुद बैठै। इस कपल का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। एक फैन ने लिखा है, 'नाइस विक्की और कटरीना।' एक फैन ने लिखा है, 'बहुत सुंदर जोड़ी है इनकी।' एक फैन ने लिखा है, 'पसंदीदा कपल।' एक फैन ने लिखा है, 'जो विक्की और कैट से जले, जरा साइड हटकर चले।'

विक्की-कटरीना का वीडियो

विक्की कौशल और कटरीना कैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल फिल्म 'सैम बहादूर' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में फराह खान और लक्ष्मण उतरेकर की भी फिल्में हैं। वहीं, कटरीना कैफ फिल्म 'टाइगर 3', फिल्म 'जी ले जरा' और फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में काम करती दिखाई देंगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/OrNIq9s
https://ift.tt/4aXDAnG

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म