Pradeep Sarkar ने 67 की उम्र में ली आखिरी सांस, अजय देवगन समेत इन सेलेब्स ने जताया दुख

Pradeep Sarkar Death: बॉलीवुड के लोकप्रिय डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशिक के निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस समेत बॉलीवुड के कई सितारों का दिल टूट गया था। सतीश कौशिक के निधन से अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री उबर ही रही थी कि अब एक और बुरी खबर सामने आई है। निर्देशक प्रदीप सरकार ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रदीप सरकार के निधन की खबरे से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। तमाम सेलेब्स प्रदीप सरकार की श्रद्धाजंलि देते नजर आ रहे हैं।

इन सितारों ने दी प्रदीफ सरकार को श्रद्धाजंलि

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदीप सरकार डायलेसिस पर थे, उनका पोटेशियम लेवल बहुत तेजी से गिर गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाएगा। हालांकि बाद में उनकी मौत हो गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने प्रदीप सरकार के निधन के बारे में एक ट्वीट करके बताया। नीतू चंद्रा ने लिखा, 'हमारे प्यारे डायरेक्टर दादा अब नहीं रहे। मैंने अपना करियर उनके साथ शुरू किया था। उनका टैलेंट शानदार था. उनकी फिल्में लार्जर देन लाइफ हुआ करती थीं।' बता दें कि अजय देवगन समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रदीप सरकार की मौत पर दुख जताया है।

 

प्रदीप सरकार ने इन फिल्मों को किया डायरेक्ट

बताते चलें कि प्रदीप सरकार ने कई बड़ी फिल्मों को डायरेक्ट किया हैं। खासतौर पर उनकी फिल्म परिणीता ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। मूवी में सैफ अली खान और विद्या बालन नजर आए थे। इन दोनों की एक्टिंग को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। मालूम हो कि प्रदीप सरकार ने कई वेब सीरीज भी बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदीप सरकार का अंतिम संस्कार आज यानी 24 अप्रैल को मुंबई के सांताक्रूज में होने वाला है। उन्हें अंतिम विदाई देने कई सितारे आने वाले हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CjvAG26
https://ift.tt/U90HTR1

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म