Sonali Kulkarni ने लड़कियों को बताया आलसी, बोलीं- 'बस बॉयफ्रेंड पर प्रेशर बनाती...'

Sunali Kulkarni Viral Video: सिंघम और दिल चाहता है जैसी फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा सोनाली कुलकर्णी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोनाली कुलकर्णी हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। इस बीच सोनाली कुलकर्णी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़कियों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनाली कहती है कि आजकल लड़कियां बहुत आलसी हो गई हैं। वो आर्थिक रूप से सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड या होने वाले पति पर निर्भर रहना चाहती हैं। इसके अलावा भी सोनाली कुलकर्णी ने कई खुलासे किए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं सोनाली कुलकर्णी ने लड़कियों के बारे में और क्या कहा...

सोनाली कुलकर्णी का वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में सोनाली कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू दिया था जिसका वीडियो अब सामने आया है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि सोनाली ने काफी सही बात कही है इसलिए अधिकतर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में सोनाली कहती हैं, भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं। उनको ऐसा बॉयफ्रेंड या पति चाहिए जिसके पास अच्छी नौकरी हो। जिसके पास घर हो लेकिन उस लड़की में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो कह पाए कि मैं क्या करूंगी जब तुम मुझसे शादी करोगे. मैं आप सभी से कहना चाहती हूं कि अपने घर में ऐसी स्त्रियों का निर्माण कीजिए, जो काबिल हों। जो अपने आप के लिए कमा पाएं। जो कह पाएं कि हां हमें नया फ्रिज लेना है ना, आधे पैसे तुम दो आधे पैसे मैं दूंगी।

यहां देखें वीडियो:

सोनाली कुलकर्णी ने अपने पति के बारे में कही ये बात

सोनाली कुलकर्णी ने अपने पति के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरे पति 20 साल की उम्र से ही नौकरी कर रहे हैं। वहीं लड़कियां 25-27 साल की होने तक भी सोचती रहती हैं कि क्या करना है। उन्होंने आगे कहा कि लड़कियों को सिर्फ खाना नहीं बनाना चाहिए. बल्कि उससे आगे की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। सोनाली कुलकर्णी के इस वीडियो को देखने के बाद आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/sejogzR
https://ift.tt/FHn7mC5

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म