Yo Yo Honey Singh को शाहरुख खान ने मारा था थप्पड़? एक्स वाइफ शालिनी तलवार ने बताई थी सच्चाई
Throwback: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह आज अपना जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। हनी सिंह वो नाम है, जिसने भारत में रैप म्यूजिक को फ्रंट लाइन इंडस्ट्री में लाकर खड़ा कर दिया। हनी सिंह ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम किया है। आज के दौर में कई रैपर्स हैं लेकिन हनी सिंह के जैसी फैन फॉलोइंग किसी के पास नहीं है। हालांकि हनी सिंह का नाम कई विवादों से जुड़ा चुका है। कुछ सालों पहले हनी सिंह को लेकर एक खबर सामने आई थी जिसमें ये कहा गया था कि शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्पड़ मार दिया था। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं क्या सच में पठान एक्टर ने रैपर पर हाथ उठाया था।
हनी सिंह की एक्स वाइफ ने दुनिया को बताया था सच
कुछ सालों पहले चर्चा थी कि एक टूर में हनी सिंह नशे में धुत होकर एक शख्स के साथ बदतमीजी कर रहे थे। जिसके बाद शाहरुख खान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इसपर हनी सिंह की एक्स वाइफ शालिनी तलवार ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। शालिनी तलवार ने हनी सिंह का बचाव किया था। एक इंटरव्यू में जब शालिनी से पूछा गया कि क्या यह सच है कि शाहरुख खान ने 'स्लैम टूर' के दौरान हनी सिंह को थप्पड़ मारा था? इस पर शालिनी ने कहा था, 'वह भला उन्हें थप्पड़ क्यों मारेंगे। यह सब कही-सुनी बातें हैं। ये तो सबको पता है कि हनी, शाहरुख भाई की बहुत इज्जत करते हैं। भाई भी हनी को छोटे भाई की तरह प्यार करते हैं। बल्कि सच तो यह है कि शाहरुख भाई ने हमारी बहुत मदद की है। डॉक्टर्स ने हनी से कहा है कि वह अभी देश के बाहर ट्रेवल न करें, लेकिन क्योंकि उन्होंने शाहरुख खान से वादा किया था, इसलिए वह स्लैम टूर के लिए गए।'
इन फिल्मों में हनी सिंह ने दी अपनी आवाज
शालिनी ने आगे कहा, 'टूर पर भी हनी ब्लड प्रेशर की दवाइयों के हेवी डोज पर थे। रिहर्सल के दौरान वह गिर गए और उन्हें पीठ और सिर में चोट आई। इसलिए उन्हें टूर वापस छोड़कर लौटना पड़ा। इसलिए शाहरुख भाई के थप्पड़ मारने वाली बात सिर्फ अफवाह है।' बताते चलें कि हनी सिंह को आज फैंस समेत बॉलीवुड के कई सितारे जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। हनी सिंह ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। इस लिस्ट में शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस से लेकर अक्षय कुमार की बॉस तक शामिल है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ULdrPF
https://ift.tt/9ByAscV
Comments
Post a Comment