Kangana Ranaut ने फिर घसीटा दिलजीत दोसांझ का नाम, चेतावनी देते हुए बोलीं- जल्द गिरफ्तार होगे...
Kangana Ranaut Warns Diljit Dosanjh: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए खूब चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर बॉलीवुड के बड़े सितारों पर तंज कसती नजर आती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने दिलजीत दोसांझ को चेतावनी दी कि पुलिस आ चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने खालिस्तानियों का समर्थन करने वालों को भी चेतावनी दी है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की यह पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई है। हालांकि अभी तक दिलजीत दोसांझ ने इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने स्विगी के एक मीम को साझा किया और उसपर दिलजीत दोसांझ को टैग किया। स्विगी की पोस्ट में कई तरह की दालें थीं और कैप्शन में लिखा था, "ओए पल्स आ गई पल्स।" इसे शेयर करते हुए कंगना ने दिलजीत दोसांझ को टैग किया और लिखा, "बस यूं ही कह रही हूं।" कंगना रनौत यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अपनी पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया। उन्होंने यहां भी दिलजीत दोसांझ को टैग करते हुए लिखा, "दिलजीत जी पुल्स आ गई है पुल्स।"
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अगली स्टोरी में खालिस्तानियों का सपोर्ट करने वालों को ताना मारा। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, "जो भी खालिस्तानियों का समर्थन कर रहे हैं, याद रखना कि अगला नंबर तुम्हारा है। पुल्स (पुलिस) आ चुकी है। ये वो वक्त नहीं है जब कोई भी कुछ भी करता था। देश के साथ गद्दारी या टुकड़े करने की कोशिश अब मेहंगी पड़ेगी।"
#JustSaying @diljitdosanjh https://t.co/SPMYWVjnfO
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 21, 2023
बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने यह पोस्ट पंजाब पुलिस द्वारा बीते शनिवार को अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ शुरू किये गए ऑपरेशन के बाद किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक 114 लोगों को गिरफ्तार कया जा चुका है और मामले में आईएसआई और विदेशी फंडिंग के शामिल होने की भी संभावना है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/huyXqi5
https://ift.tt/BJdkTlt

Comments
Post a Comment