Kareena Kapoor ने शेयर की पति सैफ अली खान की खास तस्वीर, फैंस से कहा- 'इन्हें पहचानो?'
Saif Ali Khan New Look Photo : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। करीना कपूर अपने साथ ही अपने फैमिली से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर इन दिनों सैफ अली खान और दोनों बच्चों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ अफ्रीका में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इसके साथ ही वह अपने वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अब करीना कपूर ने सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर की है। सैफ अली खान की ये तस्वीर फैंस का ध्यान खींच रही है। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में ऐसा क्या है।
करीना कपूर ने दिखाई सैफ अली खान की झलक
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से अफ्रीका से अपने पति सैफ अली खान एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सैफ अली खान नए लुक में नजर आ रहे हैं। दरअसल, सैफ अली खान क्लीन-शेव लुक में दिखाई दे रहे हैं और काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने टी-शर्ट और जींस पहना हुआ है। सैफ अली खान कैमरे की तरफ देखते हुए स्माइल कर रहे हैं। करीना कपूर ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'इन्हें पहचानो? अफ्रीका में क्लोज शेव।' इस तरह के करीना कपूर ने फैंस से सैफ अली खान की क्लीन-शेव लुक के साथ तस्वीर शेयर कर पहचानने के लिए कहा है।
करीना कपूर की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। करीना कपूर फिल्म 'द क्रू' में काम करते नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास डायरेक्टर हंसल मेहता और डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्में हैं। बताते चलें कि वह पिछली बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/DrO9uk3
https://ift.tt/un5prQE

Comments
Post a Comment