राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की डेटिंग रयूमर्स की खुल गई पोल, सामने आई ये सच्चाई

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Affairs Rumours: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी संग फिल्म ऊंचाई में नजर आई थी। परिणीति चोपड़ा की ये फिल्म काफी चर्चा में भी रही थी। लेकिन इसी बीच परिणीति चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अभी हाल ही में परिणीति चोपड़ा को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ देखा गया। दोनों एक ही कार में जाते हुए दिखाई दिए। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। सोशल मीडिया पर लोग इन दोनों के अफेयर को लेकर बात करने लगे। अब इस खबर की सच्चाई बाहर आ गई है।

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा लव अफेयर?

प्रियंका चोपड़ा की कज‍िन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के वीडियो के आने के बाद इन दोनों के अफेयर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी। इसी बीच अब इस खबर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बस अच्छे दोस्त है। इसके अलावा राघव चड्ढा ने भी इस खबर को लेकर रिएक्शन दिया है। एबीपी न्यूज ने राघव चड्ढा से इस खबर को लेकर सवाल किया। जिस पर राघव चड्ढा ने कहा कि 'आप मुझ से राजनिति के सवाल करिए, परिणीति के नहीं।'

साथ में दिखे थे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अभी हाल में एक साथ दिखााई दिए थे, जिसके बाद दोनों के अफेयर को लेकर अफवाह उड़ने लगी थी। लेकिन जानकारी के लिे बता दें कि इन दोनों की परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही अभी सिंगल है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/8Sh37IN
https://ift.tt/U90HTR1

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म