Gadar 2 की पूरी हो गई शूटिंग, सेट से लीक हुआ सनी देओल की फिल्म के आखिरी शूट का वीडियो
Gadar 2 shooting wraps up: पंजाब के पुत्तर और फिल्म स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर इन दिनों खासा बज है। ये फिल्म 90 के दशक के सुपरस्टार सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का सीक्वल हैं। जिसमें एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह के किरदार में दर्शकों के बीच पहुंचेंगे। फिल्म के दूसरे पार्ट को भी निर्देशक अनिल शर्मा ही बना रहे हैं। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म के दूसरे पार्ट में सनी देओल के साथ अदाकारा अमीषा पटेल नजर आएंगी। जो सकीना का किरदार निभाने वाली है। जबकि, उनके बेटे का किरदार निर्देश अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा निभाने वाले हैं। इस फिल्म के ऐलान के साथ ही लोगों के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं।
इस फिल्म की शूटिंग काफी वक्त से चल रही है। जिसकी शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर गदर 2 की शूटिंग सेट से एक वीडियो और निर्देशक अनिल शर्मा संग सनी देओल की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि ये गदर 2 की शूटिंग सेट से सामने आई है। जो फिल्म की शूटिंग के आखिरी सीन की शूटिंग की है। ये वीडियो और फोटो इंटरनेट पर सामने आते ही तेजी से वायरल होने लगी हैं। इसे आप यहां देख सकते हैं।
पूरी हुई सनी देओल की गदर 2 की शूटिंग
BREAKING: #Gadar2 filming has been completed. The biggie is all set for an 11th August 2023 release. ✅ pic.twitter.com/KR6CDmT4p8
— Nishit Shaw (@NishitShawHere) March 15, 2023
Also...shooting of #Gadar2 wraps up & this one is keenly awaited for 11th Aug 2023.@Anilsharma_dir @iamsunnydeol @ameesha_patel pic.twitter.com/ejHutZue1P
— Girish Johar (@girishjohar) March 16, 2023
इस दिन रिलीज होगी गदर 2
बता दें कि फिल्ममेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनकी फिल्म गदर 2 की शूटिंग इसी साल 11 अगस्त 2023 के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल पाकिस्तान जाकर हिंदुस्तान के नाम का झंडा फहराने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गदर 2 में तारा सिंह अपने बेट के लिए पाकिस्तान जाएगा। इतना ही नहीं, फिल्म के जारी हुए फर्स्ट लुक पोस्टर में सनी देओल हाथ में हथौड़ा लेते दुश्मनों को ठिकाने लगाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। फिल्म के पोस्टर्स ने अभी से ही फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल काफी बढ़ा दिया है। तो क्या आप इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ckWPGnS
https://ift.tt/4aXDAnG
Comments
Post a Comment