कोरोना वायरस की चपेट में आईं पूजा भट्ट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pooja Bhatt Corona Positive: कोरोना वायरस ने भारत में एक बार फिर दस्तक दे दी है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इसके चपेट में आ गई है। बीते दिन खबर ये आई थी कि अनुपम खेर की वाइफ और एक्ट्रेस किरण खेर को कोरोना हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि पूजा को एक बार फिर कोरोना हो गया है। पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानाकारी दी है।

पूजा भट्ट हुई कोरोना पॉजिटिव

पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट को अपडेट करते हुए बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है। एक्ट्रेस ने लिखा, '3 साल बाद मैं पहली बार पॉजिटिव पाई गई हूं। आप सभी लोग मास्क पहन लें। कोरोना अभी भी आसपास है और पूर्ण वैक्सीनेशन के बावजूद आप तक पहुंच सकता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर वापस आ जाऊंगी।' इससे पहले किरण खेर ने अपने हेल्थ के बारे में बताया था। किरण ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है, वो कृपया अपना टेस्ट कराएं।' मालूम हो कि कोरोना वायरल की वजह से बॉलीवुड के कई सितारों की जान चली गई थी।

महेश भट्ट की बेटी हैं पूजा भट्ट

बताते चलें कि पूजा भट्ट, फिल्म निर्माता महेश भट्ट की सबसे बड़ी बेटी हैं। पूजा भट्ट ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म चुप में नजर आई थी। मूवी में उनके साथ सनी देओल समेत कई सितारे नजर आए थे। मालूम हो कि पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Xg3UiJ7
https://ift.tt/U90HTR1

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म