Anupam Kher ने इमोशनल पोस्ट लिख दी सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि, कहा- 'जा, तुझे माफ किया!'
Anupam Kher Emotional Post For Satish Kaushik: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के आकस्मिक निधन से उनके परिवार और तमाम फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा था। सतीश कौशिक होली सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली गए थे, जहां 9 मार्च को उनका कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के अचानक दुनिया को अलविदा कहने पर अपना दुख जाहिर किया था। तो वहीं अनुपम खेर से लेकर सलमान खान (Salman Khan), जैसे बड़े स्टार्स सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। सतीश कौशिक के निधन से उनके बेस्ट फ्रेंड और एक्टर अनुपम खेर तो पूरी तरह से टूट गए थे। अब हाल ही में अनुपम सतीश की प्रेयर मीट में शामिल हुए, जहां से उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर सतीश कौशिक की तस्वीर पर फूल अर्पित कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी' गाना बज रहा है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जा!!! तुझे माफ किया! मुझे अकेला छोड़कर जाने के लिए!! मैं तुझे लोगों की हंसी में जरूर ढूंढूंगा! लेकिन हर दिन हमारी दोस्ती की कमी खलेगी!! अलविदा मेरे दोस्त! तेरा फेवरेट गाना लगाया है बैकग्राउंड में! तू भी क्या याद करेगा!!"
अनुपम खेर (Anupam Kher) का पोस्ट
अनुपम खेर के पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन
अनुपम खेर के इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "दोस्ती हो तो ऐसी।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि मैं ऊंचाइयां फिल्म के किरदार असल जिंदगी में देख रहा हूं। दोस्ती जिंदाबाद।" एक और यूजर ने अनुपम खेर को ढांढ़स बंधाते हुए लिखा, "अनुपम सर हम सबको मरना है एक दिन, अपने खुदा के पास जाना है।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/bcmV2hu
https://ift.tt/SPyFfBY
Comments
Post a Comment