Suniel Shetty ने नॉर्वेजियन बॉयज के साथ इस गाने पर किया डांस, वीडियो देख छूटी अथिया शेट्टी की हंसी

Suniel Shetty Dance With Quick Style Video: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 और वेब सीरीज 'हंटर - टूटेगा नहीं तोड़ेगा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुए है। इसी बीच 'हंटर - टूटेगा नहीं तोड़ेगा' एक्टर सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सुनील शेट्टी के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुनील शेट्टी नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' (Quick Style) के साथ दिखाई दे रहे हैं।

सुनील शेट्टी ने किया डांस

नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते है। अभी हाल ही में नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' ने विराट कोहली संग डांस किया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके बाद अब नॉर्वेजियन डांस ग्रुप ने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी के साथ डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। सुनील शेट्टी 'आंखो में बेस हो तुम' गाने पर डांस करते दिखें। इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी कमेंट करते हुए दिखाई दिए। फैंस इस वीडियो पर फैंस लुटाते हुए दिखाई दिए।

यहां देखें सुनील शेट्टी का डांस वीडियो

अथिया-अहान ने दिया ये रिएक्शन

सुनील शेट्टी के इस डांस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और बेटी अथिया शेट्टी ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। अथिया शेट्टी ने इस वीडियो कमेंट करते हुए लिखा 'बेस्ट' इसके साथ हंसने वाले इमोजी भी बनाए। तो वहीं अहान ने इस वीडियो की तारीफ की। सुनील शेट्टी के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CL9sMPV
https://ift.tt/FHn7mC5

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म