Brahmastra: टीवी पर धमाल मचाने आ रही आलिया-रणबीर की जोड़ी, इस चैनल पर होगा फिल्म का प्रीमियर
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Brahmastra On TV: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लीड रोल वाली फिल्म फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आलिया और रणबीर फिल्म के हिट होने के बाद मेकर्स अब इस 'ब्रह्मास्त्र 2' लाने की तैयारी कर रहे है। इसको लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। इसी बीच रणबीर और आलिया के फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म बड़े पर्दे के बाद अब टीवी पर भी आने वाली वाली है। तो चलिए जानते है इस फिल्म कितने बजे और किस चैनल पर प्रीमियर होगा।
इस चैनल पर होगा ब्रह्मास्त्र का प्रीमियर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लीड रोल वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों के बाद अब टीवी पर धमाल मचाने वाली है। आलिया और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर रविवार, 26 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर होने जा रहा है। इसको लेकर फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने कहा '26 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर फिल्म वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है, तो मुझे पूरा यकीन है कि यह अधिक से अधिक दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाएगी। सच पूछिए तो मैं उत्सुकता से इंतज़ार कर रहा हूँ कि हमारी फिल्म ब्रह्मास्त्र को पूरा देश देखे।' तो वही रणबीर कपूर ने कहा, 'ब्रह्मास्त्र हम सभी के लिए एक अद्भुत यात्रा रही, जिसमें सब कुछ लार्जर दैन लाइफ था। तो तैयार हो जाइए 26 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर होने जा रहे ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के लिए।'
आलिया भट्ट ने बोली ये बात
इस फिल्म में ईशा के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म के प्रीमियर को लेकर अपनी राय रखी है। आलिया ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूँ कि ब्रह्मास्त्र 26 मार्च रविवार को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर अपने वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के साथ अब और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने जा रहा है।' ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/qM9sawk
https://ift.tt/kCGhwym
Comments
Post a Comment