Saif Ali Khan संग काम करना चाहती हैं बेटी सारा अली खान, एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए सजेस्ट किया इस डायरेक्टर का नाम
Sara Ali Khan wants Work With Her Father: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गैसलाइट को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सारा अली खान की ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है। सारा अली खान की ये फिल्म 31 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले सारा अली खान 'गैसलाइट' के प्रमोशन में काफी मेहनत करती दिख रही है। इसी बीच सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का एक इंटरव्यू सामने आया है। सारा अली खान ने इस इंटरव्यू में अपने पापा संग फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की है।
सारा अली खान पापा संग करना चाहती है काम
सारा अली खान अपनी फिल्म गैसलाइट के साथ-साथ अपने एक इंटरव्यू को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। सारा अली खान ने अभी हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान ने अपने पापा सैफ अली खान के साथ फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही साथ सारा अली खान ने बताया की एक डायरेक्टर नाम भी बताया है। सारा अली खान ने कहा 'ऐसा लगता है कि मेरे पापा और मुझे लेकर होमी सर एक अच्छी फिल्म बना सकते हैं।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने जोया अख्तर का भी नाम लिया।
यहां देखें सारा अली खान वीडियो
फिल्म गैसलाइट में नजर आएंगे ये स्टार्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म 31 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ-साथ चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मेस्सी भी नजर आने वाले है। सारा अली खान की इस फिल्म के साथ चित्रांगदा सिंह वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। सारा अली खान और सैफ अली खान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/gYCLW9N
https://ift.tt/U90HTR1
Comments
Post a Comment