Deepak tijori के साथ 2.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, को-प्रोड्यूसर पर किया केस
Deepak Tijori Filed Complaint: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि उन्होंने 2.6 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज कराया है। एक्टर ने मुंबई पुलिस से शिकायत करते हुए सह-निर्माता मोहन नडार पर आरोप लगाया कि फिल्म की लोकेशन के नाम पर उनसे ठगी हुई है। दीपक का कहना है कि मोहन ने 'टिप्सी' नामक एक थ्रिलर फिल्म बनाने के नाम पर उनसे 2.6 करोड़ रुपये लिए और उनके साथ धोखाधड़ी की। इस मामले में पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
दीपक तिजोरी ने लगाया आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक तिजोरी और मोहन नादर ने फिल्म 'टिप्प्सी' के लिए 2019 में एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। आरोप है कि मोहन ने यह फिल्म पूरी नहीं की जबकि दीपक तिजोरी से 2.6 करोड़ रुपये दिए। जब एक्टर ने आरोपी से पैसे मांगे तो भुगतान के लिए उन्होंने जो चेक जारी किया, वह बाउंस होता रहा। पुलिस ने बताया है कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।
Actor-director Deepak Tijori lodges complaint against co-producer for cheating Rs 2.6 crores
Read @ANI Story | https://t.co/06lxtuLGQD
#deepaktijori #cheating pic.twitter.com/Cm6Y8jqK5n— ANI Digital (@ani_digital) March 20, 2023
सलमान खान के शो बिग बॉस 1 में नजर आए थे दीपक तिजोरी
बताते चलें कि दीपक तिजोरी ने 2003 में डायरेक्शन की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया था। वहीं लगभग 33 साल बाद दीपक तिजोरी ने नादर के साथ फिल्म टिप्सी पर काम करना शुरू किया था। लेकिन इस फिल्म को लेकर अभी कोई नई जानकारी नहीं मिली है। करियर की शुरुआत साल 1988 में फिल्म तेरा नाम मेरा नाम से की थी। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। मालूम हो कि दीपक तिजोरी बिग बॉस 1 में नजर आए थे। हालांकि वो 14 दिन बाद ही सलमान खान के घर से बेघर हो गए थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/D3jo598
https://ift.tt/zbHXKY8
Comments
Post a Comment