Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सई और सत्या की नोक-झोंक देख विराट को लगेगी आग, अब किस ओर मोड़ लेगी कहानी?

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 19 March Spoiler: स्टार प्लस का हिट टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में मेकर्स ऐसे ऐसे ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, जिस वजह से यह सीरियल दर्शकों को लगातार खुद से बांधे हुए हैं। इस सीरियल में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह एक साथ नजर आ रहे हैं। इनके बीच अब हर्षद अरोड़ा की एंट्री हो गई है, जो सीरियल में डॉक्टर सत्या के किरदार में नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि पत्रलेखा विराट से खूब लड़ती है और सत्या सई को बहुत ज्यादा परेशान करता है। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है। आइए आपको बताते हैं।

सत्या की बाहों में आएगी सई

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि सई विनायक को अपने साथ अस्पताल ले आती है। इस दौरान वह विनू को सब कुछ समझाती है और बताती है कि कैसे एक मरीज का इलाज किया जाता है। इस दौरान वह बेड पर बैठी होती है। लेकिन तभी कैबिन में डॉक्टर सत्या की एंट्री हो जाती है उसे फिर सई जल्दबाजी के चक्कर में पैर पर चोट लगवा लेती है। इस वजह से सत्या सई का इलाज करने की बात कहता है। लेकिन वह नहीं मानती। हालांकि, विनू के कहने पर सई डॉक्टर सत्या को अपना पैर दिखा लेती है।

विनू को सई के साध देख भड़केगी पाखी

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि जब विनायक सई के साथ उसके कैबिन में बैठा होता है तभी उसके फोन पर पत्रलेखा का फोन आता है। इस दौरान वह अपनी मां को बताता है कि अभी वह डॉक्टर आंटी के साथ अस्पताल में है और इस एक बात पर पाखी भड़क जाती है। वह सीधा विराट को फोन करती है और उससे पूछती है कि सई के साथ वह विनायक को कैसे भेज सकता है। इस वजह से दोनों की थोड़ी बहस हो जाती है। दूसरी तरफ अस्पताल में सत्या विनू के साथ थोड़ी बहुत मस्ती करता है।

सई और सत्या की बातें सुनकर जलेगा विराट

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में देखने के लिए मिलेगा कि रात को विनायक और सवि अपनी मां सई और पिता विराट के साथ डिनर एंजॉय करते हैं। इस दौरान सवि बोलती है कि पापा के साथ उसका दिन खराब रहा। वहीं, विनायक सबको सत्या और सई के बारे में बताता है कि कैसे सत्या ने उनका पैर ठीक किया है। इस दौरान विनायक विराट को एक वीडियो भी दिखाता है, जिसमें सत्या सई का पैर ठीक करता है। इस पूरी बातचीत में विराट की जलन साफ देखने के लिए मिलती है। इसके बाद सभी पिज्जा पार्टी करने लगते हैं। दूसरी तरफ पत्रलेखा सबको तलाश करती रहेगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/7Sj9Iih
https://ift.tt/zbHXKY8

Comments