Natu Natu की कोरियोग्राफी के कायल हुए सैफ अली खान, बोले- 'मैं करता तो आ जाता हार्ट अटैक'

Saif Ali Khan On Natu Natu Wins Oscar Award: ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) में भारत का जलवा देखने को मिला। जहां 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू (Natu Natu)' ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब जीता तो वहीं गुनीत मोंगा की फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स (The Elephant Wishperers)' ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड जीता। इन दोनों ही फिल्मों की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। अब हाल ही में एक्टर सैफ अली खान ने 'नाटू नाटू' गाने की तारीफों के पुल बांधे। सैफ अली खा (Saif Ali Khan) ने ऑस्कर विनर दोनों ही फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा, "ये बहुत ही मजेदार है कि 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीत लिया है। मैं 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की जीत से भी बहुत खुश हूं।"

सैफ अली खान ने की 'नाटू नाटू गाने' की कोरियोग्राफी की तारीफ

सैफ अली खान ने 'नाटू नाटू' (Natu Natu) की कोरियोग्राफी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "इस गाने को बहुत ही क्रेजी स्टेप्स के साथ कोरियोग्राफ किया गया है और यह बहुत ही अमेजिंग है। साउथ सिनेमा के पास ऐसे बहुत ही खास डांस स्टेप्स और हाफ ब्रीट्स हैं, जिनके साथ वह काम करते हैं।" केवल इतना ही नहीं सैफ अली खान ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा कि अगर मैं ये डांस स्टेप्स करता तो मुझे हार्ट अटैक आ जाता।

'नाटू नाटू' गाने का वीडियो

'नाटू नाटू' करने से आ जाता हार्ट अटैक

सैफ अली खान ने इंटरव्यू में आगे कहा, "अगर मैंने ये गाना किया होता तो मुझे हार्ट अटैक आ जाता।" बता दें कि सैफ अली खान फिलहाल अपने परिवार संग अफ्रीका में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर अफ्रीका से लगातार जेह और तैमूर संग सैफ अली खान की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। बताते चलें कि सैफ अली खान हाल ही में अमृतसर से अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी करके लौटे थे, जिसके बाद वह अपने बच्चों और पत्नी संग क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/tuHjwL6
https://ift.tt/FHn7mC5

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म