100 करोड़ का मानहानि केस वापस लेंगे Nawazuddin Siddiqui? तलाक के समझौते के बीच पत्नी ने रखी शर्त!

Nawazuddin Siddiqui And Aaliya Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazudding Siddiqui) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) लगातार सोशल मीडिया के जरिए एक्टर पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। जिसके बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी और अपने भाई शमास नवाज सिद्दीकी पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा डाल दिया था। अब सामने आया है कि आलिया ने अपने पति नवाज से मानहानि के मुकदमे को वापस लेने की बात की है। रिपोर्ट्स की मानें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया संग अपने तलाक की कार्यवाही शुरू कर दी है और एक्टर ने आलिया को तलाक के कागज भेज दिए हैं।

अब दोनों के तलाक को लेकर आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा, "नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने वकीलों के माध्यम से मुझे समझौते की शर्तों का ड्राफ्ट भेजा है। एक ऐसी ही ड्राफ्ट कल शाम भी भेजा गाय था। मैं अपने मुवक्किल के साथ इस पर चर्चा कर रहा हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि अपनी तरफ से यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करूंगा कि दोनों पार्टियों के बीच सभी विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाएं और यह दोनों अपने नाबालिग बच्चों के भविष्य पर ध्यान दें।"

नवाज को वापस लेना होगा 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा

केवल इतना ही नहीं रिजवान ने 100 करोड़ रुपये के मानहानि के दावे को लेकर कहा, "जहां तक मिस्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा हाई कोर्ट में दर्ज करवाए गए मुकदमे का सवाल है, मैं केवल यही कह सकता हूं कि हमें अभी तक इसकी कोई कॉपी नहीं दी गई है। यह मुकदमा समझौते की शर्तों को भेजने से पहले दर्ज करवाया गया था और ऐसे में इस मुकदमे को वापस लेना समझौते का एक अभिन्न हिस्सा बन जाएगा।" बता दें कि मानहानि के मुकदमे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी आलिया और भाई पर उनके खिलाफ झूठे बयान देने का आरोप लगाया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/vOkocpa
https://ift.tt/BXp8x5f

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म