Urfi Javed ने सनी लियोनी को अवॉर्ड शो में लगाया गले, वीडियो देख लोगों ने कहा- 'दोस्ती बनी रहे'

Sunny Leone And Urfi Javed Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। सनी लियोनी की तस्वीरें और वीडियोज आते ही छा जाती है। अभी हाल ही में सनी लियोनी ओटीटी प्ले चेंजमेकरर्स अवॉर्ड्स 2023 शो में पहुंचीं थी। इस दौरान सनी लियोनी एकदम अलग ही अवतार में नजर आईं। इस इवेंट के दौरान सनी लियोनी के साथ सोशल मीडिया पर सुर्खियों रहने वाली उर्फी जावेद भी उनके साथ दिखाई दीं। सनी लियोनी और उर्फी जावेद का एक वीडियो भी सामने आया है। इन दोनों की ये वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया।

अवॉर्ड शो में साथ दिखीं उर्फी जावेद-सनी लियोनी

ओटीटी प्ले चेंजमेकरर्स अवॉर्ड्स 2023 का कल यानी 26 मार्च को आयोजन हुआ था। इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक के कई बड़े स्टार्स नजर आए। लेकिन सबका ध्यान उर्फी जावेद और सनी लियोनी ने अपनी तरफ खींच लिया। इस इवेंट से सनी लियोनी और उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सनी लियोनी और उर्फी जावेद एक दूसरे ले मिलती हुई नजर आ रही हैं। जहां सनी लियोनी डीपनेक ड्रेस पहने दिखाई दी, तो उर्फी जावेद ने अपनी नई ड्रेस से लोगों को एक बार फिर हैरान कर दिया। उर्फी जावेद और सनी लियोनी को साथ देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आए।

यहां देखें सनी लियोनी और उर्फी जावेद का वीडियो

लोगों ने उर्फी-सनी के वीडियो पर दिया ये रिएक्शन

सनी लियोनी और उर्फी जावेद की ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सनी लियोनी और उर्फी जावेद के इस वीडियो पर लोग खूब प्यार प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। कोई उर्फी के आत्मविश्वास के तारीफ करता हुआ दिखा, तो किसी को सनी लियोनी की लुक बेहद प्यारा लगा। सनी लियोनी और उर्फी जावेद के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/gJZ6mpc
https://ift.tt/4Uu1295

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म