Amitabh Bachchan ने काम पर की वापसी, 'प्रोजेक्ट के'की शूटिंग के दौरान घायल हुए थे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को बीते दिनों उनकी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद उनके फैंस चिंतित हो गए थे। हालांकि, अब अमिताभ बच्चन ने गुरुवार रात को अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है और बताया कि वह काम पर फिर वापस लौट आए हैं। आइए जानते हैं कि 80 साल के अमिताभ बच्चन ने अपनी हेल्थ को लेकर अपने फैंस को क्या जानकारी दी है।

अमिताभ बच्चन ने की फिल्म सेट पर वापसी

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। अमिताभ बच्चन ने बताया है कि पसली में चोट लगने के बाद इलाज कर रहे हैं और वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। उन्होंने फैंस को चिंता के लिए धन्यवाद दिया है। अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया है कि वह काम पर वापस लौट आए हैं। बताते चलें कि हाल ही में बिग बी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी की प्रार्थनाओं के धन्यवाद दिया था और जल्द की काम पर वापसी करने की उम्मीद जताई थी।

अमिताभ बच्चन ने दी थी चोट की जानकारी

बता दें कि अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की हैदराबाद में शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया था, 'हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन सीन करते हुए मुझे चोट लग गई है, जिससे मेरा रिब कार्टिलेज पॉप अप हो गया और राइट रिब केज में मांसपेशी फट गई है। इस घटना के बाद शूटिंग को रद्द कर दिया गया। एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन हुआ औ डॉक्टर के परामर्श से मैं वापस अपने घर आ गया हूं। फिलहाल मेरा इलाज चल रहा है। यह बेहद ही दर्दनाक है, मुझे हिलने-डुलने और सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। मुझे ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/owkUurY
https://ift.tt/U90HTR1

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म