Bholaa के साथ रिलीज होगा 'मैदान' का टीजर, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी अजय देवगन की फिल्म
Maidaan Teaser With Bholaa: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की फिल्म 'भोला' (Bholaa) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म का रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज बना हुआ है। अजय देवगन और तब्बू की ये फिल्म 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इसी बीच अजय देवगन की फिल्म भोला से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। 'भोला' के साथ फिल्म मैदान को लेकर भी सिनेमाघरों में कुछ खास देखने मिलने वाला है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म मैदान
अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ अजय देवगन के फैंस को एक खास तोहफा मिलने वाला है। 'भोला' के साथ फिल्म मैदान की टीजर भी फैंस को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। इस जानकारी को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में फिल्म से जुड़ा पोस्टर है। जिसमें फिल्म मैदान की रिलीज डेट के बारे में भी खुलासा किया गया है। अजय देवगन की फिल्म मैदान 23 जून को रिलीज होने वाली है।
AJAY DEVGN: ‘MAIDAAN’ TEASER WITH ‘BHOLAA’... #AjayDevgn collaborates with #BadhaaiHo director Amit Sharma for the first time… #MaidaanTeaser to be attached to #Bholaa… #Maidaan also features #Priyamani and #GajrajRao… 23 June 2023 release. #BoneyKapoor #ZeeStudios pic.twitter.com/4B4h81ZcKM
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2023
फिल्म भोला बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला काफी दिनों से चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की ये फिल्म दृश्यम 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म भोला में अजय देवगन और तब्बू के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, अमाला पॉल दीपक डोबरियाल, किरण कुमार, संजय मिश्रा और मकरंद देशपांडे नजर आने वाले है। फिल्म मैदान और भोलो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमे जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/VhXig6s
https://ift.tt/4QuV0Ue
Comments
Post a Comment