Jee Rahe The Hum Teaser: 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने 'जी रहे थे हम' का टीजर आउट, प्यार में डूबे दिखे सलमान
Jee Rahe The Hum Teaser : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म के दो गाने भी रिलीज हो चुके हैं और अब तीसरा गाना 'जी रहे थे हम' (Jee Rahe The Hum) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान ने अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के तीसरे गाने का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।
सलमान खान ने शेयर किया टीजर
सलमान खान के अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के तीसरे गाने 'जी रहे थे हम' की टीजर दिखाया है। इस गाने के टीजर में आप देख सकते हैं कि सलमान खान और पूजा हेगड़े एक-दूसरे प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने बताया है कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के तीसरा गाना 'जी रहे थे हम' 21 मार्च यानी मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। सलमान खान की फिल्म के नए गाने का टीजर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस गाने के रिलीज का इंतजार करने लगे हैं।
गाने 'जी रहे थे हम' का टीजर
सलमान खान की साल 2023 में रिलीज होंगी दो फिल्में
फिल्म फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान'में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, अभिमन्यू सिंह, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी नजर आएंगे। सलमान खान फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के अलावा फिल्म 'टाइगर 3' में काम करते दिखाई देंगे। फिल्म 'टाइगर 3' 2023 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान पिछली बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' में नजर आए थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/g4yvzDZ
https://ift.tt/zbHXKY8
Comments
Post a Comment