Jhoome Jo Pathaan पर इरफान खान के बेटे ने किया डांस, क्यूटनेस पर शाहरुख खान भी हार बैठे दिल
Irfan Pathan Son Dancing On Jhoome Jo Pathaan Song: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान (Pathaan)' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रह है। फिल्म से लेकर इसके गाने भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। 'पठान' को मिल रही इस सफलता के अब हाल ही में भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिकेटर का नन्हा बेटा शाहरुख के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो को इरफान ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले इरफान पठान पहले अपने बेटे के साथ खेल रहे होते हैं। तभी वह 'झूमे जो पठान' गाना चला देते हैं। जैसे ही शाहरुख खान की फिल्म का यह गाना बजने लगता है तो क्रिकेटर का बेटा इमरान हाथ में मोबाइल लेकर डांस करने लगता है। वीडियो में इमरान बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए इरफान ने शाहरुख खान को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, "खान साहब अपने लिस्ट में एक और क्यूटेस्ट फैन का नाम शामिल कर लीजिए।"
शाहरुख खान का ट्वीट
Yeh tumse zyaada talented nikla….chota Pathaan https://t.co/gK0rumQC5a
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 22, 2023
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने किया रिएक्ट
इरफान पठान के इस वीडियो पर फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान ने रिएक्ट किया है। उन्होंने वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, "ये तुमसे ज्यादा टैलेंटिड निकला, छोटा पठान।" शाहरुख खान के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मैं भी यही सोच रहा था।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह बहुत ही स्वीट है कि आपने उनके पिता की बात पर रिएक्ट किया है। मैं आपको बहुत ही प्यार और इज्जत करती हूं। अब मैं फिर से पठान देखने वाली हूं।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/tldfFsU
https://ift.tt/g4NixWk
Comments
Post a Comment