Salman Khan को लॉरेंस बिश्नोई ने सरेआम दी धमकी, बोला- 'माफी मांगों नहीं तो...'

Lawrence Bishnoi Gives Death Threats To Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान खान माफी मांगे की खुली चुनौती दी है। बता दें कि पिछले साल मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के घर एक लेटर लिखकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस लेटर में लिखा था, "मूसेवाला की तरह तुम्हें भी मार दिया जाएगा।" इस लेटर के सामने आने के बाद काफी हडकंप मच गया था।

माफी मांगे सलमान खान- लॉरेंस बिश्नोई

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "सलमान खान (Salman Khan) के लिए हमारे समाज में काफी गुस्सा है, उसने मेरे समाज को अपमानित किया है। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया, लेकिन उसने माफी नहीं मांगी। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। इसके लिए मैं और पर निर्भर नहीं रहूंगा। मेरे मन में बचपन से ही उसके लिए गुस्सा है। आज नहीं तो कल उसका अहंकार जरूर टूटेगा। उसे हमारे देवता के मंदिर में आकर माफी मांगनी चाहिए। अगर हमारा समाज उसे माफ करता है तो मैं उसे कुछ नहीं कहूंगा।"

लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान की दुश्मनी का कारण

बता दें कि साल 1999 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने राजस्थान के जंगलों में काले हिरण का शिकार किया था। जिसको लेकर एक्टर के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है। बिश्नोई समाज का कहना है कि सलमान खान ने अपनी हरकत के लिए आज तक उनसे माफी नहीं मांगी है और यही कराण है कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की जान के पीछे पड़ें हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/iTjHKNh
https://ift.tt/9ByAscV

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म