Aamir Khan ने बुक की क्रिसमस 2024 की रिलीज डेट, इस मूवी के साथ होगा धांसू कमबैक

Aamir Khan books Christmas 2023: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी बिग बजट डिजास्टर मूवीज का सामना कर चुके बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर मैदान में उतरने के लिए तैयार है। अपनी 2 बड़ी फिल्मों के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस ली है। इस बार मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अभी तक अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है। मगर रिपोर्ट्स हैं कि सुपरस्टार आमिर खान अगले साल क्रिसमस के मौके पर अपनी अगली फिल्म के साथ धमाका करने वाले हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म

मूवी के नाम का ऐलान करने से पहले ही सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म की रिलीज डेट पक्की कर ली है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श से मिली जानकारी के मुताबिक आमिर खान ने अपनी अनाम फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी है। ये मूवी उनके ही प्रोडक्शन बैनर आमिर खान प्रोडक्शन्स के तहत बनेगी। जो प्रोडक्शन हाउस की 16वीं फिल्म होगी। अपने प्रोडक्शन बैनर के तले बनने वाली अगली मूवी के लिए सुपरस्टार आमिर खान ने पहले से ही साल 2024 में क्रिसमस डेट चुन ली है। आमिर खान ने अगले साल 20 दिसंबर 2024 का दिन अपनी फिल्म जारी करने के लिए चुना है।

आमिर खान ने शुरू किया प्री-प्रोडक्शन

इतना ही नहीं, इस मूवी की शूटिंग भी जल्दी ही शुरू होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्री-प्रोडक्शन की तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू हो चुकी है और ये फिल्म अगले साल जनवरी 2024 तक फ्लोर पर पहुंच जाएगी। इस फिल्म में आमिर खान लीड स्टार होंगे। हालांकि अभी तक उनके अपोजिट लीड एक्ट्रेस के नाम का पता नहीं चला है। फिलहाल फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस खबर से सुपरस्टार आमिर खान के फैंस का क्रेज सांतवे आसमान पर है। दो बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बाद आमिर खान को एक जबरदस्त कमबैक की जरूरत है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/VP6SAkK
https://ift.tt/IkVqJBW

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म