Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani में पिता Dharmendra के किसिंग सीन पर भड़कीं Esha Deol?

Esha Deol On Kissing Scene Of Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) हाल ही में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में नजर आए थे। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रणवीर (Ranveer Singh) और आलिया (Alia Bhatt) के अलावा एक्ट्रेस जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही थी। लेकिन इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी थी।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) फिल्म में 87 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) को स्क्रीन पर लिप किस किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि अब पिता धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर बेटी ईशा देओल का रिएक्शन आया है। ईशा देओल ने ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पिता के किसिंग सीन पर कहा, "हां मैंने यह फिल्म देखी है और यह बहुत ही इमोशनल फिल्म है। मेरे लिए बेटी होने के नाते कुछ सीन्स को बैठकर देखना काफी मुश्किल था, जो मेरे डैड परफॉर्म कर रहे थे। लेकिन हां, मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और ऑडियंस के तौर पर उन्हें बहुत चाहती हूं। तो मैं बैठी रही और मैंने खुद से कहा कि इस फिल्म के देखने के दौरान खुद को एक बेटी मत समझो। इसे ऑडियंस की तरह देखो।"

इसके अलावा बेटी ईशा (Esha Deol) ने धर्मेंद्र की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, "अपने जमाने में उनका एक चार्म था, वह असली स्टार्स थे। उन्हें अप्रोच कर पाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। लोग उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते थे। इसी कारण आज भी वह लीजेंड और स्टार्स हैं।" बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/IAfQEhV
https://ift.tt/TlsOmQv

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म