Arjun Kapoor-Malaika Arora की शादी की हो रही कयासबाजी, Kareena Kapoor की एक्टर संग पुरानी चैट है वजह
Arjun Kapoor And Malaika Arora Wedding Rumours : मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बीते 5 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं। मलाइका अरोड़ा तलाकशुदा हैं और अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। इन बातों को लेकर अक्सर ये कपल ट्रोल होता रहता है। हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को इस बात से फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में अर्जुन कपूर अपने कुछ तस्वीरें अकेले शेयर की थीं और इसके बाद उनके और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहें फैलने लगी थीं। हालांकि, इस कपल ने साथ में स्पॉट होकर ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया। इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की कथित तौर पर शादी की खबरों ने भी दस्तक दी है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है।
अर्जुन की पोस्ट पर करीना के कमेंट ने बढ़ाई थी हलचल
हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने अर्जुन कपूर की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में करीना कपूर के रिएक्शन के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। दरअसल, अर्जुन कपूर ने पूल में खड़े होकर एक तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन लिखा था, 'चीजें गर्म होने से पहले ठंडी हो जाएं।' इस पर करीना कपूर ने लिखा था, 'हां चल रहा है ट्रेनिंग।' अर्जुन कपूर ने करीना कपूर के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'करीना कपूर अभी करना होगा, आप तो जानती हो क्यों।' इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर चर्चा करना शुरू कर दिया। एक यूजर का कहना है कि अर्जुन कपूर और करीना कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को शादी करनी होती तो बहुत पहले कर चुके होते। वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की बातें सिर्फ नौटंकी है।
मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी पर की थी बात
बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी। मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग रिश्ते को लेकर कहा था कि उन्हें अभी शादी की जल्दी नहीं है। मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि वह और अर्जुन कपूर अपने प्री-हनीमून फेज में है और वे शादी करना चाहते हैं तो करेंगे लेकिन शादी हर चीज का अंत नहीं है। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के साथ शादी की थी और दोनों का तलाक हो चुका है। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेट अरहान खान है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/GPtT3h2
https://ift.tt/2wAkFbJ

Comments
Post a Comment