बॉयफ्रेंड से धोखा मिलने पर क्या करतीं Suhana Khan? शाहरुख खान की लाडली ने दिया जबरदस्त जवाब

Suhana Khan On Relationships: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। इस फिल्म में सुहाना खान के साथ खुशी कपूर (Khushi Kapoor), अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर अहूजा, अदिति डॉट और युवराज मेंडा जैसे स्टारकिड्स नजर आएंगे। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल 24 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिलहाल सुहाना खान जमकर अपनी डेब्यू फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुहाना खान से जब पूछा गया कि अगर उन्हें पता चले कि उनका बॉयफ्रेंड ऑनलाइन किसी दूसरी लड़की को अप्रोच कर रहा है तो वह क्या करेंगी?

वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुहाना खान (Suhana Khan) ने बताया कि अगर उन्हें पता चले कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें धोखा दे रहा है तो वह उसे छोड़ देंगी। सुहाना खान ने कहा, "मैं उसे छोड़ दूंगी, क्योंकि मैं उस तरह की लड़की हूं जिसे वन वूमन मैन पसंद हैं।" बता दें कि सुहाना खान इन दिनों अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती और श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह दोनों अक्सर फैमिली पार्टीज में एक-दूसरे को अपना पार्टनर कहकर इंट्रोड्यूस करवाते हैं। हालांकि अगस्त्य नंदा संग डेटिंग रूमर्स पर अभी तक सुहाना खान का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

 

सिनेमाघरों में जल्द दस्तक देगी शाहरुख खान की 'जवान'

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बात करें तो बॉलीवुड के किंग जल्द ही अपनी फिल्म 'जवान' के जरिए बड़े पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि 'पठान' में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आएंगी। एटली कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/YiN5rx2
https://ift.tt/IkVqJBW

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म