नहीं रहे Maine Pyar Kiya के गीतकार Dev Kohli, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Maine Pyar Kiya lyricist Dev Kohli dies: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) के गीतकार देव कोहली अब इस दुनिया में नहीं रहे। करीब 100 से ज्यादा फिल्मों के गीतों को लिखकर इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना चुके गीतकार देव कोहली का आज सुबह निधन हो गया है। वो 82 वर्ष के थे। देव कोहली ने मैंने प्यार किया, बाजीगर, जुड़वा 2, मुसाफिर, शूटआउट एट लोखनवाला और टैक्सी नंबर 911 जैसी कई हिट फिल्मों के गीत लिखे थे। उनके लिखे गानों ने सिनेप्रेमियों के दिलों को छुआ था। इतना ही नहीं, वो जाने-माने संगीतकार आनंद मिलिंद, अनु मलिक, राम लक्ष्मण और आनंद राज आनंद जैसे संगीतकारों के साथ काम कर चुके थे।
मुंबई में होगा देव कोहली का अंतिम संस्कार
हिंदी फिल्मों के गीतकार देव कोहली का अंतिम संस्कार आज मुंबई में दोपहर करीब 2 बजे किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा मुंबई के लोखनवाला स्थित घर से ही निकलने वाली है। जबकि उनका दाह संस्कार शाम 6 बजे मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में किया जाएगा।
पाकिस्तान में हुआ था देव कोहली का जन्म
बता दें कि जाने-माने गीतकार देव कोहली का जन्म एक सिख परिवार में पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। विभाजन के वक्त वो अपने परिवार के साथ भारत के देहरादून में आकर बस गए थे। उन्होंने श्री गुरू नानक देव गुरू महाराज कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी।
फिल्म गुंडा से किया था देव कोहली ने डेब्यू
गीतकार देव कोहली साल ने बतौर गीतकार अपना फिल्मी करियर साल 1969 में आई मूवी गुंडा से किया था। उन्हें पहली बार पहचान मूवी लाल पत्थर के गाने 'गीत गाता हूं मैं' से मिली थी। इसके बाद उन्होंने 70-80 के दशक की कई फिल्मों के गाने लिखे थे। उन्हें दोबारा से बड़ी कामयाबी सलमान खान और भाग्यश्री स्टारर राजश्री प्रोडक्शन की मूवी 'मैंने प्यार किया' से मिली। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस मूवी में उनके गाने कबूर जा जा जा.., आजा शाम होने आई और आते जाते हंसते गाते जैसे सभी गाने सुपर-डुपर हिट रहे। इसके बाद उन्होंने अनु मलिक के साथ मूवी बाजीगर के लिए 'ये काली काली आंखें', इश्क के 'देखो देखो जानम हम' जैसे कई हिट गाने इंडस्ट्री को दिए।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/xnOZEsp
https://ift.tt/5i8OFkU
Comments
Post a Comment