Jawan Trailer: बुर्ज खलीफा पर होगी 'जवान' के ट्रेलर की स्क्रीनिंग, Shah Rukh Khan के फैंस का एक्साइटमेंट डबल
Jawan Trailer : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म 'जवान' (Jawan) को लेकर को फैंस काफी एक्साइटेड हैं और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। शाहरुख खान की ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट कर दिया है कि फिल्म 'जवान' का ट्रेलर (Jawan Trailer) 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। शाहरुख खान ने अपने फैंस का एक्साइटमेंट डबल कर दिया है क्योंकि उन्होंने बताया है कि फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की लॉन्चिंग दुबई में बुर्ज खलीफा पर भी होगी।
शाहरुख खान ने किया ये ट्वीट
शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि दुबई के बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के एक लुक पोस्टर नजर आ रहा है। शाहरुख खान ने इसके साथ लिखा है, 'जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे, सेलिब्रेट कीजिए जवान मेरे साथ। और क्योंकि प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत फीलिंग है, तो प्यार के रंग में रंग जाए और चलो सभी लाल रंग पहनें, क्या बोलते हो? रेडी!'
Jawan ka jashn main aapke saath na manau yeh ho nahin sakta. Aa raha hoon main Burj Khalifa on 31st August at 9 PM and celebrate JAWAN with me. And since love is the most beautiful feeling in the world, toh pyaar ke rang mein rang jao and lets wear red...what say? READYYYY! pic.twitter.com/IUi4AkGrZy
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 28, 2023
फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/xOhIWfQ
https://ift.tt/TlsOmQv
Comments
Post a Comment