Shah Rukh Khan की Jawan रचने वाली है इतिहास, दुनिया के सबसे बड़े थिएटर में होगी रिलीज
Shah Rukh Khan Jawan Film: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। 31 अगस्त को 'जवान' का ट्रेलर बुर्ज खलिफा पर रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Films) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। अब हाल ही में 'जवान' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर यह फिल्म दुनिया के सबसे बड़े सिनेमाघर में रिलीज होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) जर्मनी के आईमैक्स पर रिलीज होगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन है, जिसे लियोनबर्ग में स्थित है। इस सिनेमाहॉल का नाम ट्रैम्पलास्ट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्क्रीन करीब 125 फीट चौड़ी और 72 फीट ऊंची है। 'जवान' पहली भारतीय फिल्म होगी, जो इस थिएटर में दिखाई जाएगी। बता दें कि यह सिनेमा स्क्रीन पहली बार 6 दिसंबर साल 2022 में ओपन हुआ था और इसकी शुरुआत साल 2020 में हुई थी। इस स्क्रीन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।
बुर्ज खलीफा पर रिलीज होगा 'जवान' (Jawan) का ट्रेलर
बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) का ट्रेलर दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर रिलीज होगा। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। एक्टर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं 31 अगस्त को बुर्ज खलीफा पर रात 9 बजे और मेरे साथ जवान को सेलिब्रेट करें। और जब प्यार इस दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग है तो प्यार के रंग में रंग जाओ और लेट्स वियर रेड। क्यों? आप तैयार हैं ना?" शाहरुख खान के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3gAIOmt
https://ift.tt/TlsOmQv
Comments
Post a Comment