बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे Aamir Khan-Akshay Kumar, क्रिसमस 2024 पर होगा फिल्मों का महाक्लैश
Aamir Khan New Film : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर इंडस्ट्री में कहा जाता है कि वह लंबे अंतराल पर फिल्में करते हैं। आमिर खान पिछले साल अगस्त में रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। आमिर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिलहाल, आमिर खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है आई है। दरअसल, आमिर खान की अगली फिल्म का एलान हो चुका है और ये फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, आमिर खान की फिल्म के टाइटल का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। इसके साथ ही दिलचस्प बात ये है कि आमिर खान की फिल्म का अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम 3' के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा। आइए जानते हैं कि आमिर खान की फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।
आमिर खान की फिल्म की जनवरी से शुरू होगी शूटिंग
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि आमिर खान की नई फिल्म का अनाउंसमेंट हो गया है। आमिर खान की इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है ये 20 जनवरी, 2024 से फ्लोर पर जाएगी। आमिर खान की लीड रोल वाली ये फिल्म साल 2024 के क्रिसमस पर रिलीज होगी। आमिर खान की फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आमिर खान की इस फिल्म के टाइटल का अभी अनाउंसमेंट नहीं हुआ है और ना ही स्टारकास्ट की जानकारी सामने आई है। इस तरह से एक बार फिर आमिर खान का अक्षय कुमार से बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा।
#Xclusiv… AAMIR KHAN LOCKS CHRISTMAS 2024 FOR NEXT FILM… Aamir Khan Productions’ Prod No. 16 [not titled yet],
starring #AamirKhan in the lead role, to release on 20 Dec 2024 #Christmas2024.Pre-production of the film is ongoing and the film goes on floors on 20 Jan 2024…… pic.twitter.com/wAMIvPL60D
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 29, 2023
अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश
गौरतलब है कि अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्मों का पांचवी बार बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है। इससे पहले 1994, 1995, 2007, 2022 में अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश हो चुका है। अब अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्मों का साल 2024 में बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/I5pzA1w
https://ift.tt/TlsOmQv
Comments
Post a Comment