Jawan की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी की शरण में Shah Rukh Khan, फिल्म की सक्सेस के लिए की प्रार्थना

Shah Rukh Khan Video : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म का प्रीव्यू और कुछ गाने रिलीज कर दिए गए हैं। वहीं, फैंस अब फिल्म 'जवान' के ट्रेलर के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दरअसल, शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए गए। शाहरुख खान के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें वह काफी टाइट सिक्योरिटी में नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान ने कवर किया था चेहरा

शाहरुख खान के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपना चेहरा कवर कर रखा है। शाहरुख खान ने टीशर्ट और जींस के साथ जैकेट पहना हुआ था और जैकेट और मास्क से चेहरा ढका था। शाहरुख खान के फैन पेज से उनके वीडियोज शेयर किए गए हैं। इस तरह से शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के मंदिर में जाकर दर्शन किए।

शाहरुख खान के वीडियो

फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की रिलीज डेट

बताते चलें कि शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर बताया था कि फिल्म 'जवान' का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। शाहरुख खान ने बताया था कि फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की लॉन्चिंग दुबई में बुर्ज खलीफा पर भी होगी। एटली कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान और एटली कुमार पहली बार काम कर रहे हैं। शाहरुख खान की ये पहली पैन इंडिया फिल्म है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/1PtnplX
https://ift.tt/IkVqJBW

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म