Dream Girl 2 Twitter Reaction: 'पूजा' बनकर आयुष्मान खुराना ने चलाई दिलों पर छुरियां, थियेटर्स में बजी सीटियां

Dream Girl 2 Public Review: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर निर्देशक राज शांडिल्य की मचअवेटेड कॉमेडी ड्रामा मूवी ड्रीम गर्ल 2 आखिरकार रिलीज हो चुकी है। इस मूवी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। जिसकी वजह से मूवी सिनेमाघरों में तहलका मचाती दिख रही हैं। फिल्म को फर्स्ट डे फर्स्ट शो में देखने के लिए दर्शकों की संख्या थियेटर पहुंची। जहां इस मूवी को देखने के बाद लोगों ने अपने रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर शेयर करने शुरू कर दिए हैं। उम्मीद के मुताबिक आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की इस मूवी ने अपने पहले पार्ट की सफलता को बरकरार रखा है। जिसकी वजह से फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिलने शुरू हो गए हैं।

दर्शकों को भाई आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की मूवी ड्रीम गर्ल 2

इस मूवी को देखने के बाद लोगों के ट्वीट्स सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर कहा, 'मैंने अभी ड्रीम गर्ल 2 देखी है। क्या हंसी से भरी फिल्म है। जबड़े हिला देने वाली परफॉर्मेंस। कॉमेडी से भरपूर। अनन्या ने भी बेहतरीन काम किया है। आयुष्मान खुराना की दमदार वापसी जिसमें वो बेहतरीन है। बहुत अच्छी लगी मूवी ड्रीम गर्ल 2' तो एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ड्रीम गर्ल 2 हंसी को दूसरे स्तर पर ले जाती है। आयुष्मान खुराना की कॉमेडी एक बार फिर शानदार है। वो अलग-अलग किरदारों में बेहद खूबसूरती से ढलते हैं। फिल्म कॉमेडी से लबालब है। जिसमें सटीक डॉयलॉग्स आपको हंसाते रहेंगे। वाकई में एक सही लाफ्टर थेरेपी है। इसे मिस न करें।' लोगों के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।

इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की मूवी ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर मूवी ड्रीम गर्ल 2 ऐसे वक्त सिनेमाघर पहुंची हैं जहां पहले से ही सनी देओल की मूवी गदर 2 और अक्षय कुमार स्टारर मूवी ओएमजी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। ये दोनों ही फिल्में लगातार तीसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में ड्रीम गर्ल को सिनेमाघरों में लिमिटेड स्क्रीन्स मिली है। इस मूवी को फिलहाल देशभर में 2250 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स का इरादा आगे चलकर इस मूवी को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज करने का है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/cmRtQnk
https://ift.tt/IzDmKBY

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म